Anand Vihar Police Beating Video: 'तूने हाथ कैसे छोड़ा मेरे ऊपर, और जड़ दिया पुलिस वाले के थप्पड़...। ये वाक्या है दिल्ली के आनंद विहार इलाका का। Police Beating Video दिल्ली के आनंद विहार इलाके में जिस तरह से थाने के अंदर ही पुलिस कर्मी के साथ मारपीट हुई, उससे कई सवाल खड़े हो गए है। इस सिलसिले में हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक आरोपी वकील है, लेकिन थाने में पुलिस वाले की पिटाई से ये सवाल पैदा हो गया है कि जब ये वाक्या हो रहा था, उस वक्त अन्य पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल प्रकाश को क्यों नहीं बचाया ?
Delhi Anand Vihar Police Video: ... क्या आनंद विहार थाने में पिटते दिखे पुलिसवाले की थी गलती ?
Delhi Police Anand Vihar Police Beating Video: आनंद विहार इलाके में जिस तरह से थाने के अंदर ही पुलिस कर्मी के साथ मारपीट हुई, उससे कई सवाल खड़े हो गए है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT

07 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)
ADVERTISEMENT
क्या था पूरा माजरा ?
पुलिस के मुताबिक ये वाक्या 30 जुलाई का है। पुलिस को रात करीब साढ़े 11 बजे काल आई कि किसी महिला की चेन छीन ली गई है। ये घटना थाना आनंद विहार अंतर्गत हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। ये मुद्दा दरअसल दो गुटों के बीच का था। एक तरफ अजय गुट था, जब कि दूसरी तरफ अंचल बख्शी। अजय शराब के नशे में धुत था। उसे पुलिस आनंद विहार थाने लेकर आ गई। इसके बाद अजय का भाई सतीश चौधरी और कुछ अन्य लोग आनंद विहार थाने पहुंचे। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रकाश के साथ सतीश चौधरी समेत कई लोगों ने बदसलूकी की।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेड कांस्टेबल प्रकाश के तीन लोगों ने थप्पड़ जड़ दिए। भीड़ में एक शख्स ये कह रहा था, 'तूने हाथ कैसे छोड़ा मेरे ऊपर।' इसके बाद प्रकाश के थप्पड़ जड़ दिया।
यहां सवाल खड़ा होता है कि
क्या हेड कांस्टेबल प्रकाश ने पहले शिकायतकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके वजह से भीड़ में से कुछ लोगों ने उसे थप्पड़ मारे?
आखिर ऐसी कौन सी वजह थी कि भीड़ में मौजूद तीन लोगों ने उसे थप्पड़ मारे ?
किस बात को लेकर प्रकाश और सतीश और उसके साथ मौजूद लोगों के बीच हुई थी बहस ?
क्या हेड कांस्टेबल नशे में था, इसलिए लोगों ने उसकी वीडियो बनाई ?
बाकी आरोपी कब तक होंगे गिरफ्तार ?
क्या दोनों तरफ से नहीं होने चाहिए FIR ?
क्या कहा डीसीपी ने ?
इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। इस संबंध में डीसीपी शाहदरा आर. सत्य सुन्दरम के मुताबिक, दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन इस घटना ने पुलिस पर तमाम सवाल खड़े कर दिए है।
ADVERTISEMENT
