Jharkhand News: डायन बताकर तीन महिलाओं को पीट-पीट कर मार डाला

TANSEEM HAIDER

05 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

Ranchi News: गांव में दो लड़कों को सांप ने काट लिया जिससे एक की मौत हो गई, झाड़फूंक करने वाले ने तीन महिलाओं को डायन करार दे दिया और लोगों नें तीनों को मार डाला।

CrimeTak
follow google news

Ranchi Crime News: रांची जिले के राणाडीह जंगल (Forest) में तीन महिलाओं (Three Women) की हत्या (Murder) से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान राईलु देवी 45 वर्ष, ढोली देवी 60 वर्ष और आलोमनी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने देर शाम दो महिलाओं का शव (Deadbody) बरामद कर लिया जबकि तीसरे शव की तलाश जारी है। पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है। भारी संख्या में पुलिस बलों के जवान जंगल में शव की खोजबीन कर रहे हैं।

दरअसल राणाडीह गांव में तीन महिलाओं को लोगों ने डायन कहकर गर लिया। गांव वालों ने तीनों महिलाओं की लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई की। इन महिलाओं को चतब तक पीटा गया जब तक इनकी मौत नही हो गई। इस हत्या में एक मृतक महिला का बेटा और पति भी शामिल था।

यह भी पढ़ें...

मामले की जानकारी पुलिस को जब मिली तो पहली बार गांव में घुसने से पुलिस को ग्रामीणों ने रोका फिर पुलिस दूसरी बार गांव में घुसी तो गांव में कोई भी मर्द नहीं थे और महिलाओं ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एक मृतका के पति मुचिराम मुंडा और ग्रामीण अभिमन्यु को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। इन्हीं के निशानदेही पर दो शव बरामद हुए हैं। घटना के बारे बताया जा रहा है कि एकलव्य विद्यालय के छात्र राजकिशोर मुंडा को सांप ने काट लिया था जिसके बाद ओझा गुणी को ला कर झाड़ फूंक कराया गया इसी दौरान राजकिशोर की मौत हो गयी तो ओझा ने गांव वालों को बोल दिया कि गांव में डायन का प्रकोप है।

इसके बाद ही गुरूवार को इसी गांव के अभिमन्यु के पुत्र को भी सांप ने काट लिया हालांकि इलाज से इसको बचा लिया गया लेकिन गांव के लोग झाड़फूंक वाले की बातों पर विश्वास कर लिया और गांव में बैठक कर तीन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया। आरोपित करने के बाद तीनों महिलाओं को गांव के पास जंगल में ले जाया गया और पीट-पीट कर मार डाला गया।

पूरे मामले को लेकर बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। 15 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    follow google newsfollow whatsapp