अगर पुलिस के सायरन की आवाज नहीं आती तो क्या होता, यूपी में नहीं थम रहा है अपराध,

crime rate is increasing day by day. police registered case. i n fresh incident a lady was badly beaten by accused . accused also tried to rape her.

CrimeTak

27 Jul 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:02 PM)

follow google news

यूपी फिर शर्मसार

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है ... ललितपुर में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने चाकू गर्म कर महिला की आंखे दाग दी...आंख जलाने के बाद भी दबंग उसको प्रताड़ित करते रहे। जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता के घर के पास रहते है... इतना ही नहीं इन वहशियों ने महिला से रेप की कोशिश भी की... रातभर महिला बेहोश सुनसान इलाके में पड़ी रही। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश जारी है..

महिला को दबोचा, रेप की कोशिश की, फिर महिला आरोपियों से भिड़ गई...

घटना जिले के थाना बार के धमना गांव की है। धमना गांव निवासी 25 साल की महिला अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में स्कूल के पास उसके पड़ोस में रहने वाले हिमांशु रायकवार और गंगाराम ने उसको दबोच लिया। दोनों उसको अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए। इसके बाद महिला के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए महिला उनसे भिड़ गई। उसने चप्पल निकाल ली और हमला कर दिया। रेप की कोशिश में नाकाम होने के बाद भी नहीं मानें आरोपी, गर्म चाकू से आंखें दाग दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की , फिर चाकू को गर्म कर उसकी आंखें दाग दी . महिला दर्द से तड़पने लगी। आंखें जलने के बाद भी दोनों व्यक्ति महिला को पीटते रहे।

जब पुलिस का सायरन बजा...

इस बीच पेट्रोलिंग कर रही पुलिस का सायरन सुन दोनों लोग डर के वहां से भाग गए। महिला पूरी रात बेहोशी की हालत में वहां पड़ी रही। रातभर महिला के घर न पहुंचने पर उसकी देवरानी महिला को तलाश करने निकली। इस दौरान देवरानी को महिला जमीन पर पड़ी मिली। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला को एंबंलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

3 महीने पहले भी की थी मारपीट, पहले कार्रवाई होती तो आरोपी ये वारदात करने का दुस्साहस नहीं दिखा पाते ...

देवरानी ने बताया कि, दोनों आरोपी उनके पड़ोस में ही रहते हैं। तीन महीने पहले भी उन्होंने उसके पति व ननद के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद परिवार ने उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

अब पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार ने बताया कि, महिला की शिकायत पर नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp