DELHI POLICE ANNUAL CRIME REPORT : दिल्ली में अपराध बढ़ा !

CHIRAG GOTHI

24 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

DELHI POLICE ANNUAL PRESS CONFERENCE : दिल्ली में क्राइम बढ़ा ! DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak
follow google news

DELHI POLICE ANNUAL PRESS CONFERENCE : दिल्ली में क्राइम बढ़ गया है। आकड़ों पर नजर डाले तो साल 2020 के मुकाबले 2021 में 16 फीसदी अपराध में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें...

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने जयसिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के ऑडिटोरियम में वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने तमाम आकड़ों के साथ एक एक विभाग की चर्चा की। आकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में कुल 2,38642 मामले दर्ज हुए थे, जब कि साल 2021 में ये संख्या बढ़ कर 2, 77664 हो गई। यानी करीब 16 फीसदी की वृद्धि।

अब आपको सिससिलेवार तरीके से बताते है किस क्राइम हेड में कितने मामले दर्ज हुए। 2020 में जहां डकैती के महज 9 मामले दर्ज हुए थे, जब कि साल 2021 में ये मामले 24 हो गए। 2020 में हत्या जैसे संगीन अपराध के मामले 447 दर्ज हुए थे, जब कि साल 2021 में ये कम हो कर 435 रह गए। हत्या की कोशिश के मामले साल 2020 में 550 दर्ज हुए थे, वहीं साल 2021 में ये मामले अचानक बढ़ गए। 2021 में हत्या की कोशिश के मामले 729 दर्ज हुए।

महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा

महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामलों में साल 2021 में साल 2020 के मुकाबले बढ़ोतरी हुई। साल 2021 में जहां महिलाओं के खिलाफ कुल 1969 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल 2020 में ये संख्या 1618 थी। यानी 21 फीसदी की बढ़ोतरी। इसी तरह जहां छीना झपटी की 7 हजार से ज्यादा fir साल 2020 में दर्ज हुई थी, वहीं साल 2021 में ये संख्या करीब 8800 हो गई। यानी करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी। मोटर वाहन चोरी के 2021 में करीब 36 हजार मामले दर्ज हुए। दिल्ली में अपराध बढ़ा है, लेकिन इसके पीछे एक अहम वजह है कि अब लोग आसानी से आनलाइन fir दर्ज करा सकते है।

गुजरात कैडर के चर्चित IPS अफसर राकेश अस्थाना ने 28 जुलाई 2021 को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। उनके पदभार संभालते ही रोहिणी कोर्ट में गैंगवार हुई थी। इसके बाद कोर्ट में ब्लास्ट की घटना ने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए थे। इस साल की शुरुआत में तो एक महीने के अंदर दो जगहों से ied मिलने से पुलिस पर फिर सवाल खड़े हुए थे।

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले साल भी दिल्ली में कोई आतंकी घटना नहीं हुई है और आतंकी संगठनों व स्लीपर सेल की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। हालांकि ied मिलने पर पुलिस का अलग नजरिया था। पुलिस कमिश्नर का कहना था कि दिल्ली पुलिस की सूझबूझ और मुस्तैदी से ही आरडीएक्स बरामद कर राजधानी को दहलाने वाली कोशिशों को नाकाम किया गया।

किसानों के खिलाफ दर्ज 17 मामले होंगे वापस : दिल्ली पुलिस कमिश्नर

किसान आंदोलन से जुडे मुकदमें कब खत्म होंगे, इस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस बाबत दिल्ली सरकार को सूचित कर दिया गया है। ऐसे 17 मामले हैं, जिन्हें रद्द करने की गुजारिश की गई है। कुल 54 मामले दर्ज हुए थे।

    follow google newsfollow whatsapp