गोकलपुरी में दंपति की हत्या का मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के गोकलपुरी में एक बुजुर्ग दंपति की कथित हत्या के मामले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 Couple murder case in Gokalpuri: One more accused arrested

Couple murder case in Gokalpuri: One more accused arrested

13 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 13 2023 4:39 PM)

follow google news

Delhi Gokalpuri Murder: दिल्ली के गोकलपुरी में एक बुजुर्ग दंपति की कथित हत्या के मामले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दंपति सोमवार को अपने आवास पर मृत पाए गए थे, जिसके बाद उनकी बहू मोनिका वर्मा को उसके प्रेमी आशीष भार्गव और सहयोगी विकास की मदद से उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी की तस्वीर

पुलिस ने बताया कि भार्गव गाजियाबाद का निवासी है, जिसे बुधवार शाम वहां से गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा। मामले में आरोपी मोनिका पहले ही चार दिन की पुलिस हिरासत में है।

डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि मामले में वांछित भार्गव के एक दोस्त विकास की तलाश जारी है। राधे श्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीणा (68) के घर में लूटपाट भी की गई। उनके घर से करीब पांच लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था।

पुलिस के अनुसार, मोनिका का आशीष से अफेयर था और वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसीलिए उसने सास-ससुर की हत्या की साजिश रची।

इनपुट - पीटीआई

    follow google newsfollow whatsapp