Chinese Manja Death: चाइनीज मांझे बना किलर मांझा, एक युवक की गई जान

CHIRAG GOTHI

27 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

Delhi Chinese Manja Death: मृतक युवक का नाम सुमित रांगा था। वह बाइक से बुराड़ी से अपने घर रोहिणी जा रहा था। हैदरपुर फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया और उसकी गर्दन कट गई।

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Chinese Manja Death: दिल्ली में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर जा रहा था तभी फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया और वह हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें...

पूरा मामला जानिए

मृतक युवक का नाम सुमित रांगा था। बुराड़ी में उसकी दुकान थी। वह बाइक से बुराड़ी से अपने घर रोहिणी जा रहा था। उस वक्त हैदरपुर फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया और उसकी गर्दन कट गई। पास में ही मौजूद एक युवक उसे एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने धारा 304A में FIR दर्ज कर ली है। सुमित रांगा की बुराड़ी में हार्डवेयर की दुकान थी। वो रोहिणी में रहता था। वो अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था।

    follow google newsfollow whatsapp