छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों का खून खराबा, सी-60 के लिए मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी।

जांच जारी

जांच जारी

02 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 2 2023 9:40 PM)

follow google news

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें घटना के बारे में सूचना मिली है तथा इस संबंध में और अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है।

घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोसी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटे छोटेबेठिया पुलिस थाना (कांकेर) के मोरखंडी गांव के निवासी कुल्ले कतलामी (35), मनोज कोवाची (22) और डुग्गे कोवाची (27) की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे में माओवादियों ने दावा किया कि तीनों महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। 

नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के लिए काम करने का आरोप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे कांकेर शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा। कांकेर जिले में पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp