देखे वीडियो - Chhatarpur Borewell News : कैमरा में दिख रही थी नन्हीं जान! छतरपुर में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 5 साल के बच्चे को कई घंटों के बाद बचाया गया

CHIRAG GOTHI

01 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)

MP Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बोरवेल में 5 साल का बच्चा गिर गया था। बच्चे का नाम दीपेंद्र यादव ( Dipendra Yadav Borewell Rescue) था। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया।

CrimeTak
follow google news

Madhya Pradesh Chhatarpur : मध्यप्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) जिले के एक गांव में बुधवार को पांच साल का एक बच्चा फिसल कर खुले बोरवेल (Borewell) में गिर गया था। उसे सकुशल निकाल लिया गया है। कई घंटों के आपरेशन के बाद उसे सकुशल बचाया गया।

यह भी पढ़ें...

कैसे हुआ था हादसा ?

ये घटना 29 जून की दोपहर करीब 2 बजे के करीब हुई थी। ये हादसा जिला मुख्यालय के पास स्थित नारायणपुर गांव में हुआ। बोरवेल में फंसे बच्चे का नाम दीपेंद्र यादव (Dipendra Yadav) था। वो खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। बच्चे के पिता किसान हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को बच्चे की जान बचाने के लिए पूरी गंभीरता से बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

कैसे बचाई नन्हें बच्चे की जान ?

छतरपुर अपडेट : जैसे ही ये खबर आई, प्रशासन तत्परता से लग गया। कई फीट खुदाई की गई। कैमरे में बच्चे की हलचल देखी जा सकती थी। दीपेंद्र को बचाने के लिए एक समानांतर सुरंग बनाई गई। इस सुरंग को बचाव कर्मियों द्वारा बनाया गया था।

साथ साथ रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के गड्ढे में रस्सी डाली, ये रस्सी बच्चे ने अपने कंधे में फंसा ली, जिसके बाद उसे धीरे-धीरे खींचकर गड्ढे से निकाल लिया गया। बच्चे को निकालते ही मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना ने भी मोर्चा संभाला था।

इसके अलावा SDERF, प्रशासन और पुलिस ने भी सहयोग किया। हालांकि बारिश की वजह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस आपरेशन में रेस्क्यू टीम के करीब 150 लोग लगे हुए थे। जीसीबी मशीनों के जरिए गड्ढा किया गया। बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई दी गई थी। आखिकार कई घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया गया।

    follow google newsfollow whatsapp