एक साथ 50 से ज्यादा महिलाओं को कर रहा था परेशान युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CHIRAG GOTHI

13 Aug 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:03 PM)

chattisgarh police arrested a person who passed lewd remarks. more than 50 women gave complaint to police.

CrimeTak
follow google news

छत्तीसगढ़ का रंग मिजाज गिरफ्तार !

छत्तीसगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत जिले की करीब 50 से ज्यादा महिलाओं को फोन कर अश्लील और गंदी बातें करता था। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ तो महिला कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं से अश्लील बातें करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला,

कहां से मिला उसे महिलाओं का नंबर

महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने बताया कि एक युवक कुछ दिनों से फोन पर गंदी और अश्लील बातें कर रहा है। कबीरधाम कवर्धा सिटी कोतवाली में महिला बाल विकास की महिला कर्मचारियों ने बताया कि यह रंगीन मिजाज युवक महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नंबर कही से ले लिया, जिसके बाद वह एक के बाद एक सभी कार्यकर्ता महिलाओं को फोन कर अश्लील बातें करता और उन्हें परेशान करता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले दिनों उनकी एक विभाग के कामकाज से संबंधित एक बैठक हुई थी। इस बैठक में सभी महिलाओं ने अपने नंबर और जानकारी लिखी थी। उन्होंने बताया कि युवक इन्हीं सब महिलाओं को परेशान कर रहा था। युवक रात में 2 बजे तक फोन करता रहा।

आरोपी गिरफ्तार

मामला सामने आते ही पुलिस एक्टिव हुई और युवक को फोन किया। उसके नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। कवर्धा जिले के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है, जबकि उससे पूछताछ की जा रही है। य़े जानने की कोशिश की जा रही है कि वो एकसाथ 50 से ज्यादा महिलाओं को क्यों परेशान कर रहा था।

    follow google newsfollow whatsapp