Punjab Crime News: जालंधर पुलिस ने रोहतक की सुनारीया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम पर 295 ए के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। ग़ौरतलब है कि यूट्यूब पर किए गए एक प्रवचन के आधार पर ये मामला दर्ज किया गया है।
Punjab Crime: राम रहीम पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज, जालंधर पुलिस की जांच जारी
Case Against Ram Rahim: यह मामला श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष जस्सी तलहन की शिकायत पर दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
09 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 9 2023 4:38 PM)
पंजाब के जिला जालंधर की ग्रामीण पुलिस ने बाबा राम रहीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया है। यह मामला श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष जस्सी तलहन की शिकायत पर दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT
इसके बारे में जानकारी देते हुए जालंधर देहात पुलिस के एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि यह मामला जस्सी तलहन की शिकायत पर थाना पतारा में दर्ज किया गया है। यह मामला धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धारा 295 ए के तहत दर्ज किया गया है। जालंधर पुलिस द्वारा इस मामले की आगे जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
