गाजियाबाद मे फ्लाईओवर से गिरी बस, टायर फटने से हुआ भीषण हादसा
गाजियाबाद (Ghaziabad) के भाटिया मोड फ्लाइओवर पर टायर फटने से एक बस नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में आकर 2 लोग घायल और एक की मौत की ख़बर, बस में मौजूद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, Read more on Crime Tak
ADVERTISEMENT

14 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:07 PM)
गाजियाबाद के भाटिया मोड फ्लाइओवर से नीचे रात करीब नौ बजे तब अफरातफरी मच गई जब एलजी कंपनी की ये बस पुल की रैलिंग तोडकर सीधे नीचे आ गिरी। नोएडा से आ रही इस बस में एलजी कंपनी के सात कर्मचारी सवार थे। हादसे के तुरंद बाद चीख पुकार मच गई। कर्मचारियों को बस के शीशे तोडकर निकाला गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने भी बस में फंसे मुसाफिरों को बस से निकालने में मदद की। एलजी के कर्मचारी तो बच गए लेकिन बस की चपेट मे फ्लाई ओवर के नीचे से गुजर रहे दो दोपहिया आ गए। तीन लोग बुरी रह घायल हो गए जिसमें से एक की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगो में मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसको काफी चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर बच्चे को रेफर किया गया। कुछ और घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
