मुकुल शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
बुलंदशहर मर्डर केस : 'दूसरे आरोपियों को भी पकड़ा जाए'
बुलंदशहर मर्डर केस : 'दूसरे आरोपियों को भी पकड़ा जाए' DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.
ADVERTISEMENT

04 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)
UP CRIME NEWS : यूपी के बुलंदशहर में 21 जनवरी को नाबालिग लड़की की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ पहले गैंगरेप की वारदात हुई, फिर उसकी हत्या की गई। परिजनों का ये भी दावा है कि पुलिस ने लड़की के शव का रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बनाया। वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है, प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और बाद में खुद की आत्महत्या करने की कोशिश की।
ADVERTISEMENT
पूरा मामला जानिए
ये घटना 21 जनवरी को बुलंदशहर के छतारी थाने के एक गांव में एक ट्यूबवेल के पास हुई। यहां एक लड़की का शव मिला था, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। मौके पर एक लड़का (कथित प्रेमी) भी हाथ और गले की नस काट कर वहां पर पड़ा मिला था। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया, जबकि लड़के को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया। अगले ही दिन आरोपी थोड़ा ठीक हुआ तो उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया। लड़की का शव 22 जनवरी की शाम को गांव लाया गया और आधी रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
परिजनों का आरोप है कि बहला फुसला कर लड़की का अपहरण किया गया और फिर गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। 25 जनवरी को एसपी ऑफिस पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया था। साथ ही आरोप लगाया गया कि पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार करा दिया।
जहां घटना हुई वो गांव के प्रधान का ट्यूबवेल है। उसने ही सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। ख़ास बात यह है कि प्रधान का लड़का भी जेल में है जो कि मुख्य आरोपी लड़के का दोस्त है। जहां लड़की का शव मिला, यानी छतारी थाना इलाका, वो लड़की का ननिहाल है और आरोपी लड़के का गांव है। लड़की पड़ोस के गांव की रहने वाली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है।
ADVERTISEMENT
