UP Crime: शादी का झांसा देकर देवर ने किया भाभी से रेप, देवर गिरफ्तार

Balia Rape: आरोप है कि युवक किसी और से नहीं बल्कि अपनी भाभी से बलात्कार कर रहा था, भाभी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

14 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:36 PM)

follow google news

UP Crime News: यूपी के बलिया में रिऎश्तेदारी में रेप की वारदात का मामला सामने आया है। बलिया जिले के बैरिया थाना इलाके में एक युवक ने शादी का झांसा दिया और दो साल तक महिला का रेप करता रहा। 

आरोप है कि युवक किसी और से नहीं बल्कि अपनी भाभी से बलात्कार कर रहा था। भाभी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। बलिया पुलिस के मुताबिक बैरिया में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

आरोपी का नाम रवि है जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। सोमवार को भाभी की तहरीर पर रवि के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद मंगलवार को आरोपी रवि को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस मे दी शिकायत के मुताबिक पीड़ित युवती के चार बच्चे हैं और उसका पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है। बच्चों की अच्छी परवरिश को ध्यान में रखते हुए युवती ने अपने देवर के झांसे में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए थे।

जैसे दिन गुजरते गए रवि का मोह कम होता गया। बाद में रवि ने शादी से इंकार कर अपनी शादी दूसरे जगह तय कर ली तथा अपनी भाभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर बयान दर्ज कर लिए हैं। 

    follow google newsfollow whatsapp