Bihar Crime: पटना में 17 साल की सजा काट कर आए अपराधी को गोलियों से किया छलनी

Patna News: छपरा के रहने वाले अपराधी पप्पू सिंह को पटना में गोलियों से भून दिया गया, ये अपराधी 17 साल की सजा काट कर जेल से हाल ही में बाहर आया था।

CrimeTak

12 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

follow google news

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना (Patna) में अपराधी (Criminal) बेखौफ नजर आ रहे हैं। सोमवार दोपहर अपराधियों ने 17 साल जेल (Jail) की सजा काट कर आए एक अपराधी (Criminal) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। अपराधियों ने पप्पू सिंह के नाम अपराधी को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पास गोलियों से छलनी कर दिया।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे पटना पुलिस के आला अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पटना लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी ने बताया सारण जिला के बीबीगंज गांव के पप्पू सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 17 साल सजा काटकर आए पप्पू सिंह को बीबीगंज में पहले भी गोली मारी गई थी जिसके बाद उनका इलाज पटना के रुबन अस्पताल में हुआ था।

सोमवार को पप्पू सिंह पर दूसरा हमला किया गया। ये घटना तब हुई जब वह पटना एलसीटी घाट के पास बैठा हुआ था और इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार उनके नजदीक आए। अभी पप्पू कुछ समझ पाता उसके जिस्म पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चला दी गईं। इस हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अफसरों के मुताबिक पप्‍पू सिंह हाल में हत्याकांड में 17 वर्ष कारावास की सजा काट कर कुछ महीने पूर्व ही छपरा जेल से छूटा था। इनई के मुखिया की हत्‍या मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जेल से छूटने के बाद उसपर जानलेवा हमला हुआ था जिसके बाद से ही वह पटना में चचेरे भाई के साथ छिपकर रह रहा था। हत्‍या की इस घटना को पहले की वारदात से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    follow google newsfollow whatsapp