आरा में महज 5 सौ रूपए के लिए चार दोस्तों ने किया कत्ल, पार्टी में बुलाया, चाकू से निकाल लीं दोस्त की आंख

Bihar Crime: चार दोस्त घर से पार्टी मनाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। देर रात तक वो घर नहीं आया तो हम लोग उसे ढूंढने की काफी कोशिशें कीं।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

11 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 11 2024 5:40 PM)

follow google news

आरा से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bihar Murder News: बिहार के आरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सिर्फ 500 रुपए के लिए दोस्तों ने दोस्त का कत्ल कर दिया। प्लानिंग के तहत दोस्त को पार्टी के लिए घर बुलाया। यहां चार दोस्तों ने मिलकर चाकू से दोस्त की आंख निकाल ली और गला दबाकर मार डाला। दोस्त के कत्ल के बाद आरोपियों ने लाश को गांव के बाहर फेंका और मौके से फरार हो गए। ये घटना मुफस्सिल थाना इलाके के बारा बसंतपुर गांव की है। यहां रहने वाले 20 साल के मनोज सिंह की बेरहमी से कत्ल किया गया।

500 रुपए के लिए दोस्तों ने किया दोस्त का कत्ल 

हत्या की घटना का जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई राधा सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम छोटे भाई मनोज सिंह को उसके गांव के ही चार दोस्त घर से पार्टी मनाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। देर रात तक वो घर नहीं आया तो हम लोग उसे ढूंढने की काफी कोशिशें कीं। मनोज का कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह के वक्त गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी गई कि मनोज की लाश गांव के पास संवरी पुल के पास पड़ी है।

घर से पार्टी मनाने के बहाने बुलाकर ले गए 

जांच में पता चला कि ओकील महतो के लड़के अजय महतो के पास मनोज का 500 सौ रूपए मजदूरी का बकाया था। वो रुपए की मांग कर रहा था और इसी विवाद में उसके दोस्तों ने उसे पार्टी मनाने के बहाने पहले घर से बुलाया और कत्ल कर दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले में शामिल आरोपियों को शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

    follow google newsfollow whatsapp