हेमंत शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
पत्नी का चक्कर, पति ने किया दोनों को किडनैप! ये कहानी हैरान कर देगी
Bhind First Husband Kidnaps Wife and Her Second Husband : मध्य प्रदेश के भिंड में अजीबोगरीब वाक्या सामना आया। एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी और उसके दूसरे पति का किडनैप कर लिया, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENT

पहले पति ने पत्नी और उसके दूसरे पति का किया किडनैप
23 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 23 2023 6:22 PM)
Bhind Husband Wife Dispute : मध्य प्रदेश के भिंड में अजीबोगरीब वाक्या सामना आया। एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी और उसके दूसरे पति का किडनैप कर लिया, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENT
MP Husband Wife Dispute News : ये मामला भिंड के मेहगांव के धनौली गांव का है। शैलू की 13 साल पहले सपना से शादी हुई। दोनों के चार बच्चे हैं। शैलू गुजरात में पुताई का काम करता था। शुरुआत में शैलू अपने परिवार के साथ गुजरात में रहता था। उसी दौरान सपना का राजेंद्र से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। राजेंद्र पुताई का ठेका लेने का काम करता था। इसी साल फरवरी में सपना ने राजेंद्र से शादी कर ली। वो अपने साथ एक बच्चा भी ले गई। शैलू इसे बात से बेहद खफा था। वो वापस भिंड रहने लगा था। (Bhind First Husband Kidnaps Wife and Her Second Husband)
MP News: बीते दिन राजेंद्र और सपना अहमदाबाद से भिंड आए। ये जानकारी शैलू को मिल गई। आरोप है कि शैलू ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर राजेंद्र और सपना का कार में किडनैप कर लिया। राजेंद्र के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मेहगांव थाना पुलिस ने ग्वालियर से सपना और राजेंद्र को मुक्त करा लिया है। इसके साथ ही आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया।
ADVERTISEMENT
