Bhagwant Mann Marriage Update: भगवंत मान ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
Bhagwant Mann Marriage Update : भगवंत मान आज दूसरी बार शादी रचा ली। उनकी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर gurpreet kaur के साथ नजर आ रहे हैं।
ADVERTISEMENT

07 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)
Bhagwant Mann Marriage Update : भगवंत मान आज दूसरी बार शादी रचा ली। उनकी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि पहली पत्नी से उनका विवाद था, जिसके बाद उनका तलाक हो गया था। पहली पत्नी यूएस में रहती है। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उनको आशीर्वाद देने पहुंचे। साथ में राघव चड्ढा भी समारोह में पहुंचे।
ADVERTISEMENT
Bhagwant Mann Marriage Update: दोपहर 12 बजे करीब डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई। 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार भी किया था।
शादी के ठीक पहले भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर ने फोटो ट्वीट किया था। इसके साथ उन्होंने दिन शगना दा चढेया लिखा था।
कौन है गुरप्रीत कौर ?
डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार फिलहाल भले पंजाब में रहता हो, लेकिन उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। गुरप्रीत कौर की बहन की शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई है। उनकी शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे से हुई थी। वहीं उनके परिवार के बाकी कुछ लोग भी पॉलिटिक्स से जुड़े हैं।
कौन थी मान की पहली पत्नी ?
48 साल के भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) से तलाक के बाद उनकी पहले पत्नी और दो बच्चे अमेरिका चले गए थे। मौजूदा समय में भगवंत की पहली पत्नी और दोनों बच्चे कैलिफोर्निया में रहते हैं। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।
ADVERTISEMENT
