Karnataka Crime: बॉयफ्रेंड नें गर्लफ्रेंड को मारे 10 चाकू, शादी से इनकार करने पर हत्या

Karnataka Crime: गर्लफ्रेंड ने शादी से इनकार किया तो बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर लड़की की हत्या कर दी।

गर्लफ्रेंड को मारे 10 चाकू

गर्लफ्रेंड को मारे 10 चाकू

01 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:37 PM)

follow google news

Bangalore Murder Case: कर्नाटका के बेंगलुरु में 25 साल की लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती के बॉयफ्रेंड ने ही अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने 25 साल की लड़की को करीब 10 बार चाकू मारे और हत्या कर दी।

ये घटना उस वक्त हुई जब लड़की अपने घर से बाहर किसी काम से जा रही थी। घटना मंगलवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों एक दूसरे को करीब 5 साल से जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों जाति अलग अलग थी लिहाजा लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध किया करते थे। यही वजह थी कि लड़की ने भी प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया था। इस बाद से प्रेमी आग बबूला हो उठा और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। 

पुलिस ने मृतक युवती की पहचान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की लीला पवित्रा नालमती और मुरुगेशपाल्या में ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी के रूप में की है। आरोपी 28 वर्षीय दिनकर बनाला है, जो डोमलूर और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित एक अन्य स्वास्थ्य सेवा कंपनी का कर्मचारी है।

 

 

    follow google newsfollow whatsapp