Bengaluru Double Murder Update: कर्नाटक की राजधानी और सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर हाईटेक शहर में डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शबरीश (खुद को जोकर फेलिक्स कहता है), विनय टेडी और संतोष है।
बेंगलुरु एमडी और सीईओ डबल मर्डर में चौंकाने वाली वजह सामने आई
Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु एमडी और सीईओ डबल मर्डर केस में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Bengaluru Double Murder Update
12 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 12 2023 2:25 PM)
पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया था कि आरोपी फेलिक्स एरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में पहले ही काम कर चुका था और उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। फेलिक्स ने अपनी खुद की कंपनी बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, फणींद्र उनकी नई कंपनी को चलाने में अडंगा डाल रहा था, जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
ADVERTISEMENT
लिखा था पोस्ट
इस वारदात से पहले फेलिक्स ने एक वाट्सएप पोस्ट लिखा था कि वह केवल बुरे लोगों को चोट पहुंचाता है। फेलिक्स ने हत्या से पहले लिखा था, "लोग हमेशा चापलूस और धोखेबाज़ होते हैं, इसलिए मैंने हमेशा बुरे लोगों को चोट पहुंचाई है। मैंने कभी भी किसी अच्छे लोगों को चोट नहीं पहुंचाई है।"
ऐसे हुई थी वारदात
ये वारदात बेंगलुरु के पम्पा एक्सटेंशन अमृतहल्ली के 6th क्रॉस पर मंगलवार को हुई थी। आरोपी फेलिक्स एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी का पूर्व कर्मचारी है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे फेलिक्स अपने साथियों के साथ तलवार और चाकू लेकर एरोनिक्स कार्यालय में दाखिल हुआ था और इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया था। कंपनी के एमडी फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी।
वीनू को मारने का इरादा नहीं था
आरोपियों ने कहा कि उनका इरादा सीईओ वीनू कुमार की हत्या का नहीं था। वो बीच में आ गया, इसलिए मारा गया। वीनू केरल का रहने वाला था, जबकि फणींद्र सुब्रमण्यम केआर पुरा में रहता था। एरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एक प्राइवेट कंपनी है। 7 नवंबर 2022 को ये कंपनी इनकॉर्पोरेट हुई थी। बेंगलुरु में इसका रजिस्टर्ड ऑफिस है।
ADVERTISEMENT
