Bareilly Court News: अभी तक यही सुना जाता था कि वकील ने दलील दी और जज साहब ने फांसी सुना दी। लेकिन बरेली में एक वकील को ही फांसी की सज़ा सुनाई गई तो हर तरफ खुसर फुसर शुरू हो गई।
डबल मर्डर में कोर्ट ने वकील को सुनाई सजा-ए-मौत, इसलिए मार दी थी माता पिता को गोली
Bareilly Court Sentenced : उत्तर प्रदेश के बरेली में कोर्ट ने एक वकील को दौलत की खातिर माता पिता को गोली मारने वाले वकील को सजा ए मौत सुनाई।
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
31 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 31 2024 10:30 AM)
माता पिता को मारी थी गोली
ADVERTISEMENT
असल में उत्तर प्रदेश के बरेली में जायदाद की लालच में आकर अपने ही माता पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले एक वकील को बरेली की कोर्ट में फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू ये भी है कि हत्या करने वाले शख्स के बड़े भाई ने ही थाने में हत्या की FIRदर्ज करवाई थी।
सजा-ए-मौत के बाद जुर्माना भी
इस सजा-ए-मौत की सजा के साथ साथ बरेली कोर्ट ने अभियुक्त के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ये किस्सा बरेली के मीरगंज के बहरोली गांव का है। इसी गांव में रहने वाला दुर्वेश कुमार ने 13 अक्टूबर 2020 को अपनी मां मोहन देवी और पिता लालता प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वकील भाई ने लिखाई FIR
असल में पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि दुर्वेश कुमार ने संपत्ति के लालच में इस घटना को अंजाम दिया था। लेकिन जब इस वारदात के बारे में दुर्वेश के वकील भाई को पता चला तो उसने थाने में अपने ही भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया था। क्या अजीब इत्तेफाक है कि जिसने हत्या की और जिसने हत्या की एफआईआर लिखवाई दोनों ही पेशे से वकील हैं।
गिरफ्तारी के बाद नहीं मिली जमानत
हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने दुर्वेश को गिरफ्तार कर लिया था। और साल 2020 में गिरफ्तारी के बाद दुर्वेश को कभी जमानत तक नहीं मिली। इस केस में सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस की चार्जशीट और मिले साक्ष्यों के आधार पर दुर्वेश को मृत्युदंड की सजा सुनाई साथ ही दोहरे हत्या कांड में 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
ADVERTISEMENT
