अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Atiq Case: उमेश पाल की हत्या से पहले 1 करोड़ 20 लाख रुपए आए थे!
Atiq Case: उमेश पाल हत्याकांड से पहले 13 जनवरी को हवाला कांड हुआ था। हवाला के जरिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए भेजे गए थे।
ADVERTISEMENT

Atiq Case: उमेश पाल की हत्या से पहले 1 करोड़ 20 लाख रुपए आए थे!
26 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 26 2023 4:01 PM)
Atiq Case: उमेश पाल की हत्या से पहले 1 करोड़ 20 लाख रुपए कहां से आए थे ? किसने दिए थे? किसको देने थे ? और इसका मकसद क्या था? इसको लेकर जांच शुरू हो गई है।
ADVERTISEMENT
पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले 13 जनवरी को हवाला कांड हुआ था। हवाला के जरिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए भेजे गए थे। अतीक अहमद के वसूली और क्राइम सिंडिकेट के आने वाले पैसे अब अतीक की जगह सीधा शाइस्ता तक पहुंचते थे।
Hawala Money Trail - हवाला आपरेटर टू वकील टू नौकर टू शाइस्ता!
हवाला के जरिए आने वाले पैसे पहले अतीक के वकील खान सोलैत हनीफ हवाला ऑपरेटर से लेता था। हनीफ बैग में पैसे अतीक के करीबी नौकर राकेश को देता था और राकेश वो पैसे सीधा शाइस्ता तक पहुंचाता था।
जेल जाने के बाद अतीक गैंग के पैसों का सारा हिसाब-किताब शाइस्ता ही देखती थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद सभी शूटर सीधा शाइस्ता के पास पहुंचे थे और शाइस्ता ने खुद अपने हाथों से सभी शूटर को पैसे दिए थे।
सवाल ये उठता है हवाला ऑपरेटर क्यों अतीक को रुपए दे रहा था?
इन रुपयों का ट्रेल क्या है?
क्या ये रुपए जबरन वसूल करके आए थे?
पुलिस इस एंगल से तफ्तीश कर रही है।
पुलिस इस दिशा में जांच कर रह है।
ADVERTISEMENT
