Assam Flood: असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, अब तक 108 लोगों की मौत!

CHIRAG GOTHI

24 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)

Assam Flood News: असम के अधिकांश प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। अब तक 108 लोगों की मौत हो चुकी है।

CrimeTak
follow google news

Assam Flood 2022: असम के कई जिलों में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही मची हुई है। राज्य में सात लोगों की और जान चली गई, जिसके बाद बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 108 पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार बाढ़ की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। बीते दिन उन्होंने बाढ़ से प्रभावित सिल्चर का हवाई दौरा किया। 30 जिलों के 35 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। हालांकि, एक दिन पहले यह आंकड़ा 32 जिलों में 54 लाख के पार था।

राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें...

अधिकांश प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है क्योंकि कुछ जगहों पर पानी कम होने के बावजूद जमीन के बड़े हिस्से में पानी भर गया है। हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने बराक घाटी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और घोषणा की कि वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां सिल्चर कस्बे में भेजी जाएंगी।

बाढ़ से असम में भारी नुकसान भी हुआ है। बाढ़ ने 173 सड़कों और 20 पुलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है, जबकि बक्सा और दरांग जिलों में दो तटबंध टूट गए हैं और तीन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    follow google newsfollow whatsapp