दिल्ली के नंदनगरी में दिल्ली पुलिस के ASI की गोली मार कर हत्या, North-East जिला पुलिस पर खड़े हुए गंभीर सवाल, सरेआम चल रही हैं गोलियां!

CHIRAG GOTHI

16 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 16 2024 4:05 PM)

Delhi Nandnagri Murder Case Update: दिल्ली के नंद नगरी में कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई।

Delhi Nandnagri Murder

Delhi Nandnagri Murder

follow google news

Delhi Nandnagri Murder Case Update: दिल्ली के नंद नगरी में कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई। यहां एक शख्स ने दिल्ली पुलिस के ASI समेत दो लोगों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस सिलसिले में North-East District Police मामले की जांच कर रही है। जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से यहां की पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सरेआम एक शख्स ने दूसरे के सिर में गोली मार दी थी। अब नंदनगरी में हुई घटना से पुलिस कटघरे में है।

नंद नगरी में हुई एएसआई की हत्या, एक और शख्स को लगी गोली

यह भी पढ़ें...

ताजा घटना नंदनगरी में हुई। वाक्या मीत नगर फ्लाईओवर के पास आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। इसमें दो लोगों को गोली लगी। इसके बाद शूटर ने खुद को गोली मार ली। जिसकी मौत हुई है, वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात एएसआई दिनेश शर्मा था। वो अपनी मोटरसाइकिल पर सवार था। एक शख्स, जिसका नाम मुकेश है, उसने दिनेश और अमित को गोली मार दी।

DCP Joy Tirkey


अमित कुमार को कमर पर पीछे से गोली लगी। घटना के समय वे अपनी स्कूटी पर मीत नगर फ्लाईओवर से जा रहे थे। उनका इलाज चल रहा है। आरोपी मुकेश एएसआई दिनेश और अमित को गोली मारने के बाद जबरन एक आटो में बैठ गया। जब टीएसआर चालक ने विरोध किया तो उसने चालक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वो बच गया। इसके बाद मुकेश ने टीएसआर की पिछली यात्री सीट पर बैठे हुए अपने सिर पर गोली मार ली। उसे जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। टीएसआर चालक महमूद ने खुद को बचाने के लिए टीएसआर से छलांग लगा दी थी। पुलिस को मौके से 7.65 एमएम की पिस्तौल मिली है। फ्लाईओवर पर तीन स्थानों पर कई जिंदा कारतूस और खाली खोखे भी मिले हैं। डीसीपी Joy Tirkey के मुताबिक, घटना के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है।

इससे पहले भी जिले में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ऐसे में सवाल ये है कि यहां बदमाशों में क्या वाकई पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? 

आखिर पुलिस अपराधों को रोक पाने में नाकाम क्यों साबित हो रही है?

 

इलाके में हुई घटनाएं - 


- दिल्ली के वेलकम इलाके में एक शख्स ने एक व्यक्ति की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। उस पर चाकू से 50 से ज्यादा वार किए गए थे। इसका सीसीटीवी भी सामने आया था।

-  24 फरवरी को दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नाबालिगों ने एक बच्चे का मर्डर कर दिया था।

-  इसी साल मार्च महीने में उस्मानपुर में एक रेस्तरां मालिक की हत्या कर दी गई थी।

-  26 मार्च को दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

- मार्च महीने में करावल नगर इलाके में एक शख्स की हत्या कर दी गई थी।

-  20 मार्च को दिल्ली के करावल नगर इलाके में सुभाष नाम के मजदूर की हत्या कर दी गई थी।

हालांकि इसमें से कुछ मामले सुलझ गए हैं, लेकिन इन वारदातों से कई सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। इलाके में अवैध हथियारों का बोलबाला है। पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।

    follow google newsfollow whatsapp