आर्यन की जमानत पर आज सुनवाई, मिलेगी जेल या बेल ?

Aryan's bail hearing today Will you get jail or bail?

CrimeTak

13 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:07 PM)

follow google news

आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए आज का दिन काफी अहम है। एक बार फिर सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत पर सुनवाई होनी है, लेकिन एनसीबी की तरफ से जो खबरें आ रही हैं वो आर्यन की फिक्र बढ़ा सकती है क्योंकि एनसीबी किसी भी सूरत में आर्यन की जमानत नहीं होने देने की कोशिश करेगी। सोमवार को ही एनसीबी ने जमानत पर जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन का वक्त मांगा था और अब इन 48 घंटों में एनसीबी ने अच्छा होमवर्क किया है। एनसीबी की दो दिन की कोशिश का नतीजा क्या निकला ये तो कोर्ट में आज की सुनवाई में साफ होगा लेकिन एनसीबी की तरफ इस बात के संकेत है कि ड्रग्स केस मे आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद आर्यन के खिलाफ कुछ नए सबूत मिले हैं और ये सबूत वो कोर्ट के सामने रखेगी। समीर वानखेडे से लेकर एनसीबी के दूसरे अफसर आर्य़न के खिलाफ मिले सबूतों के बारे मे ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक जैन ने जरूर कहा कि वो सरकारी वकील के संपर्क में है और उनकी सलाह पर काम करेंगे।

दो गवाह बढ़ा सकते है आर्यन की दिक्कतें

पहला गवाह है शाहरुख का ड्राइवर। शाहरुख का ड्राइवर जिससे 12 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। शाहरूख का ड्राइवर ही आर्यन और उसके दोस्तों को क्रूज के पास तक छोड़कर आया था। शनिवार यानी 9 अक्टूबर को एनसीबी ने शाहरुख खान के ड्राइवर ये सवाल किए थे। सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी सामने आया है कि शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान एनसीबी कोर्ट में आर्य़न के खिलाफ इस्तेमाल करेगी।

आर्यन के बारे में सबूतों की कड़ियां जोड रही एनसीबी ने जिस एक और शख्स से आर्यन के बारे मे जानकारी निकालने की कोशिश की वो है विवादास्पद बिल्डर और फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री। खत्री से दोनों बार आर्यन को लेकर सवाल किए गए। शाहरुख का ड्राइवर और इम्तियाज खत्री ही वो दो अहम लोग हैं जिनकी बताई बातें आर्यन के लिए मुसीबत बढ़ा सकती हैं।

    follow google newsfollow whatsapp