तवांग के मठ से चोरी हुआ बौद्ध ग्रंथ बरामद, चार लोग गिरफ्तार

TANSEEM HAIDER

26 May 2023 (अपडेटेड: May 26 2023 5:52 PM)

Arunachal Pradesh News: अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में पुलिस ने नौ घंटे की खोजबीन के बाद बौद्ध धर्म से संबंधित और चोरी हो गया एक ग्रंथ बरामद कर लिया तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चार लोग गिरफ्तार

चार लोग गिरफ्तार

follow google news

Arunachal Pradesh News: अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में पुलिस ने नौ घंटे की खोजबीन के बाद बौद्ध धर्म से संबंधित और चोरी हो गया एक ग्रंथ बरामद कर लिया तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने तवांग जिले के एक मठ से चोरी हो गया यह ग्रंथ बुधवार को लुगुथांग गांव में एक स्थान से बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को लुगुथांग मठ से यह ग्रंथ चुराने के आरोप में सोमवार को मेरागोह गांव से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शेरिंग चोंबे नाम के एक व्यक्ति की लिखित शिकायत मिलने के बाद जांग पुलिस थाना के प्रभारी पेमा वांगचू के नेतृत्व में जिला पुलिस ने जांच शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने लुगुथांग गोनपा से ग्रंथ (सेर चोई) चुराया था और इसे लुगुथांग गांव के पास एक स्थान पर छिपा दिया था।’’ उन्होंने बताया कि नौ घंटे की खोजबीन के बाद इसे बरामद कर लिया गया।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp