Jammu and Kashmir Terror: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ADVERTISEMENT

Jammu and Kashmir Terror
13 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 13 2023 5:50 PM)
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाडोले इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरुआती गोलीबारी में कर्नल और पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी घायल हो गए हैं। विवरण बाद में मुहैया कराया जाएगा।’’
अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रेजिस्टेंस फ्रंट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
ADVERTISEMENT
