Amritpal Singh: 80 हजार पुलिस वाले क्या कर रहे थे? हाईकोर्ट की फटकार

Amritpal Singh: अमृत पाल सिंह के खिलाफ एनएसए लगा दिया गया है। ये जानकारी पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट को दी है।

 अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA लगाया गया!

अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA लगाया गया!

21 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 21 2023 1:09 PM)

follow google news

Amritpal Singh: अमृत पाल सिंह के खिलाफ एनएसए लगा दिया गया है। ये जानकारी पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट को दी है। हाईकोर्ट ने कहा, 'राज्य सरकार को अमृतपाल सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये खुफिया विभाग की विफलता है। आखिर 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे।'

हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने तमाम जानकारियां दी। जस्टिस एनएस शेखावत ने कहा कि एनएसए क्यों लगाया गया? ये पूरा आपरेशन प्लानड था। आखिर अमृतपाल क्यों अरेस्ट नहीं हुआ? 80 हजार पुलिस कर्मी क्या कर रहे थे? इस पर AG विनोद घई ने कहा, ' हमने जान बूझ कर फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया। ये संवदेनशील मुद्दा है। इस पर कोर्ट में खुलासा नहीं कर सकते हैं। हम उसे अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।'

इससे पहले खबर आई थी कि अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया है। पुलिस पुलिस ने एक कार जब्त की है। इसमें अमृतपाल के कपड़े (चोला) और कुछ हथियार बरामद किए हैं। उधर, उसके दो और साथियों कुलवंत सिंह और गुर औजला पर NSA लगाने की तैयारी हो रही है। कुल 7 लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इसके अलावा 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  आरोप है कि जिन 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है,  उन लोगों ने अमृतपाल को भागने में लॉजिस्टिक प्रोवाइड करवाया।

पंजाब में अमृतपाल सिंह और उसके संगठन के खिलाफ शुरू किए गए क्रेकडाउन को चार दिन बीत चुके हैं। इस दौरान पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में इंटरनेट बंद रहा, तमाम रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, बिना तलाशी के किसी भी गाड़ी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

कौन है अमृत पाल सिंह ?

भिंडरवाले के नक्शे कदम पर चलने वाला अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया है। अमृतसर ज़िले के जल्लूखेड़ा गांव में जन्मे अमृतपाल सिंह की उम्र तीस साल की है। तरसेम सिंह का बेटा अमृतपाल 19 बरस की उम्र में ही भारत से दुबई चला गया था और पूरे दस साल दुबई में ही रहा। भारत आते ही उसका रंग रुप और रुआब सब बदल गया और दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन गया।  

 

    follow google newsfollow whatsapp