Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह ने बदला हुलिया! पुलिस का दावा

Amritpal Singh: क्या अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया है? क्या वो कपड़े बदलने के बाद फरार हो गया है?

अमृतपाल सिंह ने बदला हुलिया! पुलिस का दावा

अमृतपाल सिंह ने बदला हुलिया! पुलिस का दावा

21 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 21 2023 9:57 AM)

follow google news

Amritpal Singh: क्या अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया है? क्या वो कपड़े बदलने के बाद फरार हो गया है?  पंजाब पुलिस को फिलहाल ऐसा लग रहा है। पुलिस पुलिस ने एक कार जब्त की है। इसमें अमृतपाल के कपड़े (चोला) और कुछ हथियार बरामद किए हैं। उधर, उसके दो और साथियों कुलवंत सिंह और गुर औजला पर NSA लगाने की तैयारी हो रही है। कुल 7 लोगों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। इसके अलावा 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  आरोप है कि जिन 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है,  उन लोगों ने अमृतपाल को भागने में लॉजिस्टिक प्रोवाइड करवाया।

उधर, अमृतपाल का अभी तक कुछ भी अता-पता नहीं है। पंजाब पुलिस का कहना है कि जो भी अफवाह फहलायेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस ने 10 हथियार जब्त किए है। पुलिस का दावा है कि सर्च ऑपरेशन के साथ साथ अमृतपाल का लगातार पीछा किया जा रहा है।

पंजाब में अमृतपाल सिंह और उसके संगठन के खिलाफ शुरू किए गए क्रेकडाउन को चार दिन बीत चुके हैं। इस दौरान पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में इंटरनेट बंद रहा, तमाम रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, बिना तलाशी के किसी भी गाड़ी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

कौन है अमृत पाल सिंह ?

भिंडरवाले के नक्शे कदम पर चलने वाला अमृतपाल सिंह 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया है। अमृतसर ज़िले के जल्लूखेड़ा गांव में जन्मे अमृतपाल सिंह की उम्र तीस साल की है। तरसेम सिंह का बेटा अमृतपाल 19 बरस की उम्र में ही भारत से दुबई चला गया था और पूरे दस साल दुबई में ही रहा। भारत आते ही उसका रंग रुप और रुआब सब बदल गया और दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन गया।  

    follow google newsfollow whatsapp