Agra Murder Due to Dog: आगरा के एक थाने में जब कुत्ता पहुंचा तो पुलिसवाले के होश फाख्ता हो गए। दरअसल, इसी कुत्ते की वजह से विवाद हुआ था, जिसके बाद हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Agra: ...जब मर्डर के बाद कुत्ता पहुंचा थाने, पुलिसवाले रह गए हैरान!
04 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 4 2024 12:25 PM)
Agra Murder Due to Dog: आगरा के एक थाने में जब कुत्ता पहुंचा तो पुलिसवाले के होश फाख्ता हो गए। दरअसल, इसी कुत्ते की वजह से विवाद हुआ था, जिसके बाद हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT
Agra Murder Due to Dog latest news updates
मामला नगला हवेली का है। यहां आसपास जैकी और राकेश रहते हैं। राकेश के पास एक कुत्ता है। 15 दिन पहले इस कुत्ते ने जैकी को काट लिया था। जैकी पेशे से ड्राइवर है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 31 मार्ज की रात जैकी जब अपने घर लौट रहा था, उस वक्त फिर कुत्ता जैकी को काटने के लिए दौड़ा। राकेश उस वक्त मौके पर ही था। दोनों के बीच इस बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राकेश अपने दोस्त अंशू बॉक्सर को बुला लाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर जैकी पर सरियों से हमला कर दिया। हंगामा मच गया। आरोपी मौके से भाग गए। इतने में आसपास के लोग जैकी को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
इसके बाद जैकी के घरवाले थाने पहुंचे। वहां हंगामा किया। इसके बाद मौके पर डीसीपी सिटी सूरज राय पहुंचे। हंगामा बढ़ने पर पीएसी तैनात की गई। इसके बाद लोगों को शांत किया गया। बाद में शव का पीएम हुआ। जांच में पता चला कि जैकी 5 भाइयों में चौथे नंबर पर था। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने जैकी के परिजनों की शिकायत पर पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया। कुछ लोगों की तलाश की जा रही है।
जिस कुत्ते की वजह से ये हत्याकांड हुआ था, बाद में उसे घर से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वो लगातार भौंक रहा था। कुत्ते का नाम गोलू है। वो देसी ब्रीड का है। उसकी उम्र लगभग एक साल है। कुत्ते को शेल्टर होम भेज दिया गया है। इससे पहले कुत्ते को थाने लेकर आया गया।
ADVERTISEMENT