Actress Divyanka Tripathi के दोनों हाथों की हड्डियां टूटी! अस्पताल में एडमिट

CHIRAG GOTHI

19 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 19 2024 3:28 PM)

Actress Divyanka Tripathi Latest News: अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सिडेंट हो गया है।

Actress Divyanka Tripathi

Actress Divyanka Tripathi

follow google news

Actress Divyanka Tripathi Latest News: अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सिडेंट हुआ है। ये एक्सिडेंट गुरुवार को उस वक्त हुआ, जब वो ऊंचाई से गिर गई। इसको लेकर उसके पति ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें...

वो कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। आज उनको हाथों की सर्जरी हो रही है।

दिव्यांका के पति ने किया पोस्ट

पोस्ट में उन्होंने लिखा, "दिव्यांका की रिकवरी हो रही है। ये घटना बीती शाम को हुई, जहां वो ऊंचाई से गिर गई, जिसकी वजह से उनके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टर ने तुरंत ही सर्जरी करने की सलाह दी है। सभी फैंस और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने इतना प्यार दिया। दिव्यांका फिलहाल दर्द में हैं और फिलहाल रेस्ट कर रही हैं।''

पति विवेक दहिया ने Actress के हाथ के एक्सरे की फोटो शेयर की

दूसरी पोस्ट में दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने Actress के हाथ के एक्सरे की फोटो शेयर की। दोनों की 8 जुलाई 2016 में शादी हुई थी। 

दिव्यांका ने कई सीरियलर्स में काम किया है। साथ-साथ में वो कई Reality Show का भी हिस्सा रही है। 
 

    follow google newsfollow whatsapp