China 26 Died News : उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
चीनी कोयला कंपनी की इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल
उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

China 26 Died News
16 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 16 2023 2:50 PM)
मीडिया की खबरों के मुताबिक, ल्युलियांग सिटी के लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर लगी।
ADVERTISEMENT
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।
ग्लोबल टाइम्स अखबार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव प्रयास जारी हैं।
यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है।
चीन में कमजोर सुरक्षा मानकों के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं।
PTI
ADVERTISEMENT
