Assam Road Accident : असम के गोलाघाट जिले से सुबह बुरी खबर सामने आई। यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। 27 लोग जख्मी हैं। कई घायलों की हालत नाजुक हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Video : असम में 14 लोगों की मौत, भीषण सड़क हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक
Assam Road Accident: असम के गोलाघाट जिले से सुबह बुरी खबर सामने आई। यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। 27 लोग जख्मी हैं। कई घायलों की हालत नाजुक हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENT

Assam Road Accident
03 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 3 2024 10:25 AM)
ADVERTISEMENT
ये हादसा गोलाघाट जिले के देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ। सुबह पांच बजे बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे। ये लोग तड़के 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए निकले थे।
मौके पर हाहाकार मच गया। लोग बस में काफी वक्त तक फंसे रहे। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम घायलों को लेकर जेएमसीएच अस्पताल पहुंची। बड़ी मुश्किल से लोगों को बस के अंदर से निकाला गया।
पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री पिकनिक मनाने के लिए तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे। 14 यात्रियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट - ये खबर अपडेट हो रही है
ADVERTISEMENT
