ऋत्विक मंडल के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Odisha Minister Naba Das: ओडिशा के मंत्री का हत्यारा था बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार?
Odisha Minister Naba Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के हत्या के आरोपी ASI गोपाल कृष्ण दास बीमारी से जूझ रहे थे। गोपाल को बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) था।
ADVERTISEMENT

30 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)
Odisha Minister Naba Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के हत्या के आरोपी ASI गोपाल कृष्ण दास एक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने क्यों मंत्री की जान ली? इसको लेकर जांच चल रही है, लेकिन जांच में ये पता चला है कि गोपाल को बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) था। यानी उसे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था। ऐसे में सवाल ये भी है कि कैसे उसे पुलिस महकमे ने हथियार जारी कर रखा था?
ADVERTISEMENT
ये वाक्या रविवार को हुआ। आरोपी पुलिसकर्मी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास रविवार की हत्या कर दी थी। ये घटना उस वक्त हुई थी, जब वो झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा का जिम्मा गांधी चौक पुलिस चौकी में तैनात ASI गोपाल कृष्ण दास को दिया गया था। गोपाल ने ही स्वास्थ्य मंत्री को गोलियां मारी थी। उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
अब इस मामले की जांच सीआईडी क्राइम ब्रांच कर रही है। दास की पत्नी मिनाती और एक बेटा और बेटी है। वो कद्दावर नेता थे। उनकी गिनती अमीर मंत्रियों में होती थी। उन्होंने 2022 में अपनी संपत्ति 34 करोड़ बताई थी। उनके पास 80 वाहन हैं।
पुलिस को पता चला है कि आरोपी को कुछ मानसिक परेशानी थी, जिसका वो पिछले 7-8 साल से इलाज करवा रहे थे। बेरहामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मनोरोग विभाग के हेड डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि ASI गोपाल दास बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) के शिकार थे। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENT
