डेढ़ साल की बच्ची को चाकू की नोंक पर रखकर महिला से Gangrape

GOPAL SHUKLA

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 29 2024 6:37 PM)

राजस्थान के डूंगरपुर में दो बदमाशों ने डेढ़ साल की बच्ची को चाकू की नोंक में पर रखकर महिला से गैंगरेप करके फरार हो गए।

CrimeTak
follow google news

Rajasthan Gangrape : एक मां के लिए उसकी औलाद से ज्यादा कीमती कुछ नहीं होता। अगर उसकी औलाद किसी भी मुसीबत में फंसी हो तो मां कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। राजस्थान के डूंगरपुर से ऐसा ही एक खौफनाक और शर्मनाक किस्सा सामने आया जब एक डेढ़ साल की बच्ची को चाकू की नोंक पर रखने के बाद दो बदमाशों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। 

बच्ची की गर्दन पर रखा चाकू

यह भी पढ़ें...

खुलासा हुआ है कि एक महिला बीते छह साल से अपने पति और बेटी के साथ एक अपार्टमेंट के गार्ड रूम में रह रही थी। बुधवार की रात दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुँचे। घर में महिला और उसकी बेटी थी। दोनों बाइक सवार जबरन उस महिला के घर में घुस गए और बेटी को अपने कब्जे पर लेकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। 

बारी बारी से किया मुंह काला 

बेटी को मौत के चंगुल में फंसा देख मां परेशान हो गई। तब बदमाशों ने कमजोर पड़ी उस महिला की कमजोरी का फायदा उठाया और बारी बारी से उसके साथ मुंह काला किया। बदमाशों ने महिला को ये कहकर धमका दिया था कि अगर उसके मुंह से आवाज भी निकली तो बेटी को चाकू मार दिया जाएगा। महिला चुपचाप बदमाशों की ज्यादती बर्दाश्त करती रही। महिला बदमाशों के आगे गिड़गिड़ाती रही हाथ जोड़ती रही रहम की भीख मांगती रही लेकिन पत्थर दिल बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। और वो अपनी मनमानी करते रहे। इस वारदात के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। 

सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश

अपनी मनमानी करने के बाद दोनों बदमाश महिला को उसके हाल पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। बाद में पति जब घर लौटा तो उसे पूरी वारदात का पता चला। तब दोनों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक आस पास के सीसीटीवी से बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी इलाके में एक्टिव कर दिया है। थाना के आला अधिकारी भगवान लाल मेघवाल के मुताबिक आरोपी अब ज़्यादा देर तक बचकर नहीं रह पाएंगे। 
 

    follow google newsfollow whatsapp