उत्तर प्रदेश के Azamgarh में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के बाद करीब 7–8 घंटे तक Hostage Crisis चला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरविंद सिंह बच्चों के साथ घर के अंदर बंद था और लगातार बातचीत के बावजूद बाहर आने को तैयार नहीं था। बाद में घर के अंदर से गोली चलने के बाद Police ने Stun Grenade और Tear Gas का इस्तेमाल कर Rescue Operation शुरू किया। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में अरविंद सिंह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके बेटे की भी गोली लगने के बाद मौत की खबर है, जबकि दो बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस वीडियो में देखिए Azamgarh Triple Murder, Hostage Crisis, Police Operation और Encounter की पूरी कहानी।