सुरेश फौजदार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Video : ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर शख्स को 8 बार रौंदा! देखिए वीडियो
ADVERTISEMENT
25 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 25 2023 2:10 PM)
Rajasthan Bharatpur Tractor Viral Video : राजस्थान के भरतपुर में एक शख्स को ट्रैक्टर से 8 बार कुचल दिया गया। जमीन विवाद की वजह से ये वाक्या हुआ।
Rajasthan Bharatpur Tractor Viral Video : राजस्थान के भरतपुर में एक शख्स को ट्रैक्टर से 8 बार कुचल दिया गया। जमीन विवाद की वजह से ये वाक्या हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच इस मामले में एक खुलासा हुआ है।
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर चढ़कर हत्या करने वाला खुद मृतक नरपत सिंह का भाई दामोदर गुर्जर प्रतीत होता है। पुलिस का कहना है कि विरोधी पक्ष को झूठे केस में फसाने के लिए भाई ने ही की अपने भाई की हत्या की साजिश रची थी।
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी किस तरह से ट्रैक्टर से पीड़ित को बार-बार कुचल रहा है। एएसपी ओमप्रकाश कलवानी ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई विनोद गुर्जर ने FIR दर्ज करवाई है।
ये घटना भरतपुर के बयाना थाना के अधीन अड्डा गांव में हुई। गांव में बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस में शिकायत भी हुई थी, लेकिन मामला सेटल हो गया था
बुधवार को बहादुर सिंह गुर्जर पक्ष के लोग विवादित जमीन को ट्रैक्टर लेकर जोतने के लिए चले गए। जैसे ही इसकी जानकारी दूसरी पार्टी को लगी, वे मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।
इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार एक शख्स ने 45 साल के निर्पाठ सिंह गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ADVERTISEMENT
