Delhi Fire Services: दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया। इस दौरान कर्मियों ने आग की लपटों के बीच में से 8 जिंदगियों को बचा लिया। इस काम की जितनी प्रशांसा की जाए, उतनी कम है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। (delhi fire services officers rescued 8 people trapped in flames )
देखिए कैसे दिल्ली में फायर कर्मियों ने आग की लपटों में फंसे 8 लोगों को बचाया? Video
ADVERTISEMENT
17 May 2023 (अपडेटेड: May 17 2023 9:31 AM)
Delhi Fire Services: दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया। इस दौरान कर्मियों ने आग की लपटों के बीच में से 8 जिंदगियों को बचा लिया।
Delhi Fire Services: दरअसल, सुभाष नगर में मंगलवार सुबह एक तीन फ्लोर के मकान में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उस वक्त मकान में आग लगी हुई थी और धुआं भी फैल रहा था। बताया जा रहा है कि ये आग बिजली के मीटर बोर्ड में लगी थी और इससे एकाएक चारों तरफ फैल गई। इस दौरान दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ADVERTISEMENT
Subash Nagar Fire: फायर कर्मियों ने कई लोगों को सीढ़ी के सहारे से धधकते हुए घर से बाहर निकाला। कुछ को अंदर जाकर बाहर निकाला। इसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दिल्ली फायर सर्विसज के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने Tweet कर इस मामले की जानकारी दी और अपने जाँबाज़ अधिकारियों की तारीफ की।
ADVERTISEMENT
