Punjab News: पंजाब पुलिस के एएसआई ने पत्नी और बेटे के साथ पालतू कुत्ते को मारी गोली, खुद को भी मारी गोली, चारों की मौत

TANSEEM HAIDER

04 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 4 2023 5:42 PM)

Punjab Crime: आरोपी एएसआई भूपेंदर सिंह ने गांव को एक लड़की को भी अगवा कर लिया। भूपिंदर सिंह बुबली में अपनी 40 साल की पत्नी व 19 साल के बेटे बलप्रीत सिंह के साथ रहता था।

follow google news

बिशंबर बिट्टू की रिपोर्ट

Punjab Shocking Video: गुरदासपुर के गांव बुबली में पंजाब पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और बेटे बलप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं एएसआई ने अपने पालतू कुत्ते को भी गोलियां मार दीं। इस तरह तीनों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...

गुरदासपुर पुलिस प्रशासन ने इन दोनों मृतक शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी एएसआई भूपेंदर सिंह ने गांव को एक लड़की को भी अगवा कर लिया। भूपिंदर सिंह बुबली में अपनी 40 साल की पत्नी व 19 साल के बेटे बलप्रीत सिंह के साथ रहता था। 

जानकारी देते हुए गांव के सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव में रहते हैं एएसआई भूपेंदर सिंह ने घर में अपनी सर्विस कारबाइन रायफल के साथ पत्नी और अपने बेटे को गोली मारकर कत्ल कर दिया है और और अपने पालतू कुत्ते को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

 

हैरानी की बात ये है कि वारदात को अंजाम हुए गांव की लड़की ने भूपिंदर को देखा था। जिसके बाद आरोपी लड़की को भी अपने साथ अगवा कर ले गया था। सरपंच ने कहा की घटना से गांव में दहशत का माहौल है उन्होंने कहा का अरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार दायमा ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर में पत्नी और बेटे का कत्ल करने के बाद गांव की एक महिला को अगवाह कर फरार हुए एएसआई भूपिंदर सिंह ने खुद को गोली मार ली। अगवा की गई महिला को पुलिस ने छुड़वा लिया है। 

    follow google newsfollow whatsapp