Ghaziabad News : गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी शिप्रा (Shipra) सनसिटी के फेज़ 2 में शुक्रवार एक कोबरा (Cobra) निकलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। डर की वजह से जिस टावर के नीचे यह सांप (Snake) दिखाई दे रहा था वहां के 16 परिवार (Family) अपने घरों में ही दुबके रहे।
UP News: ग़ाज़ियाबाद की शिप्रा सनसिटी सोसाइटी में निकला कोबरा, ये मंजर देखकर खौफज़दा हुए 16 परिवार, देखिए VIDEO
09 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)
Ghaziabad Cobra : गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी शिप्रा सनसिटी के फेज़ 2 में कल एक कोबरा (Cobra) निकलने से सनसनी फैल गई। लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबक गए।
ADVERTISEMENT
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम शिप्रा सोसाइटी पहुंची और फन काढ़े कोबरा को पकड़ लिया गया। कोबरा को काबू करने का VIDEO देखिए।
ADVERTISEMENT
ऐसी भरी आबादी आबादी वाली कॉलोनी में कोबरा निकलने के बाद दहशत का माहौल है। लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक लोग अपने घरों में बंद होकर रह गए हालांकि गनीमत यह रही कोई हादसा इस दौरान नहीं हुआ ना ही सांप ने किसी को नुकसान पहुंचाया।
वहीं वन विभाग की सतर्कता से कुछ ही समय में कोबरा को पकड़ लिया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कोबरा को जंगल में छोड़ दिया।
ADVERTISEMENT