UP News : फतेहपुर में 20 साल की लड़की की अर्धनग्न लाश मिली, रेप के बाद मर्डर की आशंका

UP News : फतेहपुर में 20 साल की लड़की की हत्या. अर्धनग्न लाश मिली. रेप के बाद मर्डर की आशंका. जानें पूरी खबर

up murder rape news

up murder rape news

12 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 12 2023 3:56 PM)

follow google news

फतेहपुर से नीतेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

UP News : यूपी के फतेहपुर जिले (Fatehpur) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. 20 साल की एक लड़की की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है. आशंका है कि रेप के बाद लड़की का मर्डर (Murder) हुआ है. उसकी लाश सड़क किनारे झाड़ियों में मिली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा के पास का है. 

ग्रामीणों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी घटना की जांच में जुट गए. पुलिस के मुताबिक, अज्ञात लड़की का शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंक दिया गया. मृत मिली लड़की की अब तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक लड़की के दाहिने हाथ में शालू लिखा हुआ है. पुलिस द्वारा डेडबॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आसपास के इलाके से मरने वाली लड़की की पहचान की कोशिश की जा रही है.

एसपी फतेहपुर विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जहानाबाद सड़क के किनारे 20 साल की लड़की की लाश मिली है. ऐसा अंदेशा है कि लड़की की हत्या किसी और जगह पर हुई है. मर्डर के बाद उसकी लाश को लाकर यहां पर फेंका गया है. उसकी पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, उसके हाथ पर शालू नाम लिखा है. 

    follow google newsfollow whatsapp