अमेठी से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
UP : लव मैरिज करने पर दूल्हे के पिता की हत्या, दादी को किया घायल, लड़की के घरवाले दूसरी जाति में शादी करने से थे नाराज
up amethi Murder : लव मैरिज में अमेठी में मर्डर. लड़के के पिता की हत्या, दादी घायल. पूरी खबर पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Amethi : अमेठी में हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
11 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 11 2023 3:10 PM)
UP Amethi News : उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में प्रेम प्रसंग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां दलित युवक ने गांव के ही एक अंतर्जातीय लड़की से प्रेम करके विवाह करना भारी पड़ गया. दलित युवक का आरोप है कि इस प्रेम और अंतर्जातीय लड़की से शादी करने की वजह से गांव के दबंगों ने हमारे पिता और दादी को धारदार हथियार से घायल कर दिया. जिसके चलते हमारे पिता की मौत हो गई और दादी की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं, इस घटना के पूरे मामले पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT
Murder News : पूरा मामला जनपद के मुंशीगंज कोतवाली के रामदयपुर गांव का है. जहां के रहने वाले दलित युवक सुनील को गांव की रहने वाली एक अंतर्जातीय लड़की से प्यार हो गया. और दोनों लोगों ने मार्च में शादी कर ली जिसके बाद लगातार लड़की के घरवाले लड़के और उसके परिवारवालों धमकी देते रहते थे लेकिन हद तो तब हो गई. जब आज रात को लड़के के पिता रामसजीवन और दादी धनराजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके बाद लड़के के पिता की मौत हो गई और दादी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के लड़के ने आरोप लगाया कि गांव के जिस अंतर्जातीय लड़की से हमने शादी किया था. उन्हीं के घरवालों से लगातार विवाद चल रहा था और लड़की के घरवालों के परिवारजनों ने हमारे पिता की हत्या कर दिया और दादी को इस हालत में पहुंचा दिया है. वहीं पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENT
