Ukraine-Russia War : सारी अटकलें खत्म, युद्ध शुरू ! पुतिन ने किया सैन्य कार्रवाई का ऐलान

CHIRAG GOTHI

24 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

सारी अटकलें खत्म, अब होगा युद्ध, पुतिन ने किया सैन्य कार्रवाई का ऐलान, NATO ने भी कहा हम तैयार है, For latest updates on Russia-Ukranie Conflict, World Crime News, and Crime news in Hindi on Crime Tak

CrimeTak
follow google news

Russia Ukraine War : रूस ने अब यूक्रेन को सीधे धमकी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (military operation) का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। साफ साफ कहा गया है कि दखल देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें...

व्लादिमीर पुतिन की तरफ से कहा गया है कि रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन का गैरफौजीकरण है। पुतिन की तरफ से यूक्रेन की सेना को कहा गया है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं।

पुतिन ने दी धमकी - दखल देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान करते हुए बड़ी धमकी भी दी है। इसमें कहा गया है, 'बाहर से जो कोई भी इसमें दखल देना चाहता है, अगर वह ऐसा करता है तो उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो उसने इतिहास में पहले कभी नहीं भुगते होंगे। सभी जरूरी फैसले ले लिए गए हैं। आशा है आपने मुझे सुन लिया होगा।'

पुतिन की दो टूक

अपनी आपातकालीन स्पीच में पुतिन ने कहा कि यह विवाद हमारे लिए जीवन-मरण का सवाल है। उन्होंने (यूक्रेन) लाल रेखा को पार किया। यूक्रेन नियो-नाजी का समर्थन कर रहा है, इसलिए हमने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया है।

रूस ने किया संबोधन

रूस ने अपने संबोधन में यूक्रेन के सैनिकों को भी संबोधित किया। इसमें कहा गया है कि तुम्हारे पूर्वज नाजियों से लड़े थे। कीव (यूक्रेन की राजधानी) के नाजियों के ऑर्डर मत मानो। अपने हथियार रखो और घर जाओ।

NATO भी अड़ा

वहीं NATO को पुतिन ने कहा इसका (सैन्य कार्रवाई) जो भी परिणाम आए, हम तैयार हैं। हमने अपनी तरफ से सब फैसले ले लिए हैं।

    follow google newsfollow whatsapp