Udaipur Kanhaiya Lal Murder: हत्याकांड को लेकर राजस्थान के मंत्री ने दो टूक कहा है कि आरोपियों को तुरंत ठोक देना चाहिए। राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ''4 दिन के अंदर अंदर इनको फांसी पर लटका देना चाहिए। इस घटना के बाद मैं गुस्से से उबल रहा हूं। देश में धर्म के नाम पर कट्टरता बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।'' ये बातें उन्होंने हमारे सहयोगी चैनल से बातचीत में कही।
Udaipur Kanhaiya Lal Murder: 'दोषियों को तुरंत ठोक देना चाहिए'
Udaipur Kanhaiya Lal Murder: हत्याकांड को लेकर राजस्थान के मंत्री ने दो टूक कहा है कि आरोपियों को तुरंत ठोक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से मैं उबल रहा हूं।
ADVERTISEMENT

29 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)
प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह से आरोपियों ने टेलर कन्हैया लाल की हत्या की, वो किसी भी दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। ऐसे लोगों को ठोक देना चाहिए। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ लोग साजिश में भी शामिल थे। इसके अलावा 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
ADVERTISEMENT
आरोपियों की पहचान गौस मोहम्मद और रियाज के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज और मोहम्मद गौस मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन दावते इस्लाम से जुड़े हैं। दावते इस्लामी पाकिस्तान के कराची से चलने वाली चैरिटी के नाम पर बनी संस्था है। यह दुनिया भर में सुन्नी कट्टरपंथ को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए दुनिया भर में ऑनलाइन कोर्स चलाए जाते हैं। रियाज उदयपुर के खाजिपिर में रहकर मस्जिद में खिदमत का काम करता था। गौस राजसमंद के भीम का रहनेवाला है। यह वेल्डिंग और प्रोपर्टी का काम करता था। दोनों आरोपी दावते इस्लामी के ऑनलाईन कोर्स से जुड़े थे।
ADVERTISEMENT
