Russia Ukraine War : देखे वीडियो, तेल डिपो और चर्च आग के हवाले
Russia Ukraine War : देखे वीडियो, तेल डिपो और चर्च आग के हवाले do read more and latest crime stories at crime tak website.
ADVERTISEMENT

08 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)
ADVERTISEMENT
इस बीच पेंटागन की ओर से आरोप लगाया गया है। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि पेंटागन के मुताबिक अब रूस यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग में सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है। WGJ की रिपोर्ट के बाद दावा किया गया था कि पुतिन यूक्रेन में जंग लड़ने के लिए शहरी युद्ध में कुशल सीरियाई लड़ाके भर्ती कर रहे हैं। हालांकि पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि उन्हें सीरियाई लड़ाकों की संख्या या क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Russia Ukraine War : संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने बताया कि रूस के हमले के बाद से अब तक 17 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश छोड़ कर मध्य यूरोप पहुंचे हैं। इस बीच दो बार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच फिर से तीसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। हालांकि, इस बैठक में शहरों में फंसे नागरिकों के लिए मानवीय गलियारा बनाने पर कुछ सकारात्मक चर्चा जरूर हुई है।
ADVERTISEMENT
