Russia Ukraine War : यूक्रेनी सरकार का दावा है कि सुमी में रूसी सेना ने देर रात रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराए। इसमें 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई। अभी भी सुमी में करीब 700 भारतीय छात्र भी फंसे हैं। मेडिकल छात्रों को वहां से निकाल लिया गया है। उनके साथ रेड क्रास और भारतीय दूतावास के लोग हैं। रूस की सीमा से महज 60 किलोमीटर दूर सुमी में दोनों देशों की सेनाओं में भारी संघर्ष हो रहा है।
Russia Ukraine War : सुमी में रूसी सेना ने गिराए 500KG के बम, 18 की मौत
Russia Ukraine War : सुमी में रूसी सेना ने गिराए 500KG के बम, 18 की मौत
ADVERTISEMENT

08 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)
उधर, रूस यूक्रेन की जंग के बीच एक बार फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह किसी से भी नहीं डरते। वह लगातार लोगों से जंग लड़ने और हार नहीं मानने के लिए उनकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं।
ADVERTISEMENT
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से बताया गया है कि यूक्रेन से भागे रिफ्यूजियों की संख्या आज या कल में 20 लाख पहुंच सकती है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी मिसाइल ने Zhytomyr में एक और स्कूल को तबाह कर दिया है। हालांकि, स्कूल बंद था तो कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। दावा है कि रूस ने अबतक 202 स्कूल, 34 हॉस्पिटल, 1500 रिहायशी बिल्डिंग तबाह कर दिए हैं।
ADVERTISEMENT
