Chhapra News: बिहार सारण में सांपों के साथ रक्षा बंधन का खौफनाक मंजर देखने को मिला, मांझी इलाके में एक लड़का अपनी बहन से सापों के जोड़े को राखी बंधवा रहा था, सांप नाराज़ हो गया उसने पलटकर युवक को काट लिया, जिससे उस युवक की मौत हो गई। सांप को राखी बंधवाने के दौरान हुई लापरवाही करना युवक को भारी पड़ गया। सांप के डंसने से युवक की मौत के बाद घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
बहन से सांप को राखी बंधवाई, बदले में सांप ने भाई को डसकर दिया 'मौत का गिफ्ट'
Bihar में युवक ने बहन से सांप को बँधवाई राखी, video बनाते हुए सांप ने काटा जिसके कारण गवानी पड़ी जान, Read more latest crime in Hindi and top crime stories on CrimeTak.
ADVERTISEMENT

26 Aug 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:03 PM)
सांप ने युवक को कैसे काटा?
ADVERTISEMENT
सांपों ने रक्षाबंधन के इस आयोजन के दौरान युवक के पैर में डंसा। शख्स का मनमोहन है और उसकी उम्र करीब 25 साल थी। ये शख्स पिछले 10 सालों से जहरीलों सापों के रेस्क्यू और सांप के डंसे गए लोगों के इलाज का काम कर रहा था।
ऐसे हुआ हादसा!
जानकारी के मुताबिक मनमोहन उर्फ भूअर रक्षाबंधन के दिन दो सापों की पूंछ पकड़कर अपनी बहन से उन्हें राखी बंधवा रहा था। जिसका वीडियो भी बनाया जा रहा था, वीडियो में दिखता है कि राखी सांपों पर बंधी हुई है।
इसी दौरान मनमोहन से लापरवाही हो गई और एक सांप ने उसे पलटकर डंस लिया। डंसने के बाद मनमोहन सांप को अलग ले जाता दिखा। हालांकि, कुछ देर बाद ही उस की मौत हो गई। बहरहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सांपों का दोस्त था मनमोहन
रिपोर्ट्स के मुताबिक मनमोहन को गांव वाले सापों का सच्चा दोस्त कहते थे। कई बार गांव में या इलाके में किसी के घर सांप निकलने पर भी लोग मनमोहन को उसे पकड़ने के लिए बुलाते थे। सांप को पकड़ने के बाद मनमोहन उन्हें जंगलों में छोड़ देता था।
गांववालों के मुताबिक सांप के काटने पर भी मनमोहन लोगों का इलाज करता था। वही जड़ी-बूटी वगैहरा से पीड़ित लोगों को ठीक कर देता था। गांव वालों के मुताबिक घायल या चोटिल हुए सांपों का भी मनमोहन इलाज करता था और ठीक होने पर उन्हें जंगल में छोड़ आता था।
ADVERTISEMENT
