क्या वाकई मुर्तजा आतंकी है ?
QUESTIONS RAISED : GORAKHPUR TEMPLE : ये वो सवाल है, जिनका जवाब पुलिस को खोजना है ?
QUESTIONS RAISED : GORAKHPUR TEMPLE : ये वो सवाल है, जिनका जवाब पुलिस को खोजना है ?
ADVERTISEMENT

05 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:16 PM)
क्या वो किसी आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था ?
ADVERTISEMENT
अगर ऐसा है तो इसकी एवज में आखिर उसे मिल क्या रहा था ?
अगर वो आतंकी संगठन से ताल्लुक रखता है तो बंदूक की बजाए चाकू जैसा हथियार लेकर क्यों गया था ?
नेपाल क्यों गया था मुर्तजा ?
उसके वो दोस्त कौन है, जिन्होंने उसे मंदिर छोड़ा था ?
गजवातुल हिंद से क्या कोई लिंक है आरोपी का ?
ये वो सवाल है , जिनका जवाब अब पुलिस तलाश रही है।
जिस हथियार से हमला किया गया वह मुर्तजा ने नेपाल से वापस आकर खरीदा था, लेकिन वो नेपाल क्या करना गया था, इसकी जांच की जा रही है। ये हथियार उसने कहां से खरीदा, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ साथ पुलिस के हाथ मुर्तजा के दो साथी लगे हैं, जिन्होंने उसको मंदिर के पास तक छोड़ा था।
अब सवाल ये उठता है कि क्या उन्हें मुर्तजा के मंसूबों के बारे में पता था ? फिलहाल पुलिस ने महाराजगंज के रहने वाले दो लड़कों को पकड़ा है। एक का नाम मिनहाज है। वह अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ा है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या मिनहाज ने ही मुर्तजा का भी ब्रेन वॉश किया था? UPATS मुर्तजा अब्बासी और मिनहाज के कनेक्शन की जांच कर रही है।
क्या उसके घर में जो टीम पहुंची थी वो एटीएस की थी
35 लाख का क्या मामला है
घटना से एक दिन पहले अधिवक्ता बनकर उसको ढूंढते हुए उसके घर एटीएस की एक टीम पहुंची थी लेकिन इसकी भनक लगने के बाद नेपाल चला गया था। हालांकि, मुर्तजा के पिता का कहना है कि एक अप्रैल को उनके घर दो लोग आए थे जो खुद को पुलिसवाला बता रहे थे। उन्होंने कहा था कि वो मुर्तजा की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने मुर्तजा के खिलाफ 35 लाख रुपये का समन जारी होने की बात कही थी।
खुद ऐप डिवेलपर, पिता लीगल एडवाइजर और चाचा डाक्टर है
अहमद मुर्तजा अब्बासी ऐप डिवेलपर था। अहमद मुर्तजा अब्बासी ने 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। वह गोरखपुर के सिविल लाइन इलाके का रहने वाला है। डिग्री हासिल करने के बाद दो बड़ी कंपनियों (रिलायंस इंडस्ट्रीज, Essar पेट्रोकेमिकल्स) में उसने नौकरी की। मुर्तजा अब्बासी के पिता मोहम्मद मुनीर कई फाइनेंस कंपनियों में लीगल एडवाइजर रहे हैं। चाचा गोरखपुर के बड़े डॉक्टर है अब्बासी हॉस्पिटल के मालिक है। आरोपी की एक बार शादी, बातचीत के दौरान टूट गई बाद में दूसरी लड़की से शादी हुई तो पत्नी छोड़ कर चली गई।
ADVERTISEMENT
