Shaista and Jainab Deal: आपको शाइस्ता तो याद होगी! वही शाइस्ता जो यूपी के माफिया सरगना और डॉन अतीक अहमद की बीवी थी और जिसकी तलाश करने में यूपी पुलिस ने अपने सारे घोड़े खोल दिए थे। लेकिन शाइस्ता तो छोड़ो पुलिस उसकी परछाईं तक का पता नहीं लगा सकी। यूपी पुलिस की SIT ने हर मुमकिन तरीके से तलाश कर डाली, लेकिन उसे शाइस्ता नहीं मिल पायी।
शाइस्ता और जैनब का विदेश भागने का प्लान ऐसे हुआ चौपट, वकील ने खोला राज
Shaista and jainab plan reveal: अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता और अशरफ की बीवी जैनब ने एक डील के बाद विदेश भागने का प्लान बनाया लिया था, और उस डील में दोनों को मिलने वाले थे पूरे 12 करोड़ रुपये।
ADVERTISEMENT

अतीक के वकील और अशरफ की बीवी मिलकर करने वाले थे एक बड़ी डील
01 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 1 2023 3:15 PM)
पुलिस ने चौपट किया शाइस्ता का प्लान
ADVERTISEMENT
लेकिन एक बार फिर शाइस्ता का नाम सुर्खियों पर दिखाई पड़ा। क्योंकि यूपी पुलिस ने अब अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को पकड़ लिया है। और पुलिस के सूत्रों से पता यही चला है कि अब लगता है खोई हुई शाइस्ता मिल सकती है क्योंकि अतीक के वकील उर्फ पंडित ने वो राज उजागर कर दिया जिसकी आड़ में शाइस्ता ने हिन्दुस्तान से भागने का पूरा प्लान तैयार कर रखा था। इस प्लान का सबसे चौंकानें वाला पहलू ये है कि शाइस्ता के इस प्लान में उसकी देवरानी यानी जैनब फातिमा भी शामिल है।
एक डील का हो गया पर्दाफाश
पता यही चला है कि लखनऊ की एक बेनामी संपत्ति की डील होने वाली थी। और उस डील से मिलने वाले थे 12 करोड़ रुपये। और इस डील के बाद डील की रकम शाइस्ता और जैनब तक पहुँचाने का टास्क था विजय मिश्रा के पास। लेकिन उससे पहले अतीक का वकील अपने इस मकसद में कामयाब हो जाता, वो पुलिस के शिकंजे में फंस गया।
अतीक का वकील करवा रहा था डील
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस के घेरे में गोलियों से भून दिए गए माफिया सरगना अतीक और अशरफ की बेगमों ने पुलिस की पकड़ से दूर जाने के लिए एक जबरदस्त प्लान बनाया था और अतीक के वकील विजय मिश्रा को अपना राजदार बना लिया था। गरज ये कि बची खुची प्रॉपर्टी का सौदा विजय मिश्रा अपने दम पर कर ले और डील में मिलने वाली रकम को वो तय तरीके से शाइस्ता और जैनब तक पहुँचा दे। और उस रकम के दम पर शाइस्ता और जैनब अपने विदेश भागने के प्लान को परवान चढ़ा सकें।
पुलिस पहले पहुँच गई
पुलिस के सूत्रों से ये भी पता चला है कि लखनऊ के हयात होटल में वकील विजय मिश्रा ने माफिया की बेनामी प्रॉपर्टी की डील करवाने का पूरा इंतजाम कर लिया था। और इसी लिए उसने वहां कमरा लेकर रहना भी शुरू कर दिया था। इसी बीच इस डील के बारे में पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने छापा मारकर विजय मिश्रा को पकड़ लिया। पुलिस ने इस छापा मारी के दौरान 12 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद कर लिए। पुलिस ने ये सब तो कर लिया मगर एक बार फिर पुलिस के हाथों से जैकब फिसल गई।
लखनऊ के होटल में होनी थी डील
खुलासा यही है कि जिस रोज पुलिस ने छापा मारा था उसी दिन जैकब डील के कागजात पर दस्तखत करने के लिए होटल आने वाली थी। लेकिन इससे पहले जैनब वहां पहुँच पाती, पुलिसपहुँच गई और पुलिस के आने की खबर जैनब तक पहुँच गई और वो मौके से फरार हो गई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि माफिया अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में गैंग्स्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। और उसी केस की जांच के दौरान ही पुलिस को इस प्रॉपर्टी का पता चला था जिसकी डील लखनऊ में होने वाली थी और जिसकी रकम से शाइस्ता और जैनब दोनों ही विदेश भागने वाली थीं।
जमीन की कीमत 12 करोड़ से ज़्यादा
पुलिस को पता चला था कि अतीक ने एक मजदूर के नाम से 23 हजार 447 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। और मौजूदा वक्त में उस जमीन की कीमत 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार है। पुलिस ने इसी जमीन के कागज बरामद कर लिए हैं। पुलिस के सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो विजय मिश्रा ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे तो किए हैं लेकिन क्या उसे जैनब या शाइस्ता का अता पता कुछ बताया है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
शाइस्ता और जैनब का मिला जुला प्लान
इसी साल 24 फरवरी के बाद से शाइस्ता पुलिस को नहीं दिखी है। वो उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही है। लेकिन ये बात खुल गई है कि अतीक की बीवी शाइस्ता अशरफ की बीवी जैनब के साथ लगातार संपर्क में हैं और दोनों औरतें लगातार मिलती भी रहती हैं। पुलिस ने वकील विजय मिश्रा पर भी संगीन इल्जाम लगाए हैं। आरोप ये भी है कि विजय मिश्रा ने ही उमेश की लोकेशन उसके शूटरों की मुहैया करवाई थी। इसके अलावा विजय कुमार मिश्रा जेल में बंद अतीक और अशरफ दोनों के संपर्क में था। पुलिस को विजय के बारे में यही खबर मिली थी कि वो हयात होटल में किसी महिला के साथ ठहरा हुआ है। और वो महिला अतीक अहमद परिवार से ताल्लुक रखती है। अब पुलिस ये पता लगाने की फिराक में है कि जिस महिला के साथ विजय मिश्रा होटल में ठहरा था उसकी पहचान क्या थी।
ADVERTISEMENT
