Afghan Women : अफगानिस्तान में तालिबान राज के खिलाफ अब अफगानिस्तान की आम जनता ने मोर्चा खोल दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। 19 अगस्त को अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में अफगानी जनता राष्ट्रीय झंडा लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करने निकले।
अफ़ग़ान में नई उम्मीद : महिलाओं के नेतृत्व में तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Afghan women now in streets for open resistance against Taliban, अफगानिस्तान के अलग-अलग इलाकों में तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन महिलाओं और युवाओं ने संभाला तालिबान के खिलाफ मोर्चा
ADVERTISEMENT

25 Aug 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:03 PM)
गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के पास बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और तालिबानी राज का विरोध किया। इस दौरान तालिबानी लड़ाकों द्वारा गोलीबारी भी की गई और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई। ऐसा ही अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में हुआ जहां पर आम लोगों के प्रदर्शन के बाद तालिबान ने 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। खास बात ये है कि तालिबान के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वालों में सबसे आगे अफगानी महिलाएं (Afghan Women) हैं, जो तालिबान से अपनी आज़ादी की मांग कर रही हैं।
ADVERTISEMENT
पहले स्वर के तौर पर भी देखा जा सकता है
यह प्रदर्शन एक बार फिर से देश की सत्ता पर कब्जा करने वाले तालिबान के विरोध में उठने वाले पहले स्वर के तौर पर भी देखा जा सकता है। महिलाओं सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी काबुल में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और हमारा झंडा, हमारी पहचान के नारे लगाते हुए एकत्र हुए थे। तालिबान लड़ाकों ने भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास में कुछ प्रदर्शनकारियों को घेर लिया और उन्होंने चिल्लाते हुए हवा में राउंड फायरिंग की।
ADVERTISEMENT
