नियामी (नाइजर), नौ नवंबर (एपी) नाइजर के दूसरे सबसे बड़े शहर मरादी के एक स्कूल में आग लगने के कारण 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों जख्मी हुए हैं।
नाइजर के स्कूल में बड़ा हादसा, आग लगने से 20 बच्चों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
niger fire in school नाइजर के शहर मरादी के स्कूल में भीषण आग लगने से 20 बच्चों की मौत Read more crime news on Crime tak website
ADVERTISEMENT

09 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:09 PM)
(Niger Fire News) सरकार ने सोमवार देर शाम बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में तीन क्लासरूम आग की चपेट में आए जिससे तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों की जान चली गई। क्लासरूम फूस के बने हुए थे।
ADVERTISEMENT
राष्ट्रीय शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जाएगा कि आग कहां से शुरू हुई।
पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में छात्रों से भरे स्कूलों में अस्थायी क्लासरूम बनाए जाते हैं।
इस साल अप्रैल में नाइजर की राजधानी नियामी के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत हो गई थी।
शिक्षकों एवं माता-पिता ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अस्थायी क्लासरूम कितने खतरनाक हैं।
नाइजर में यूनिसेफ के प्रतिनिधि स्टेफना सावी ने एक बयान में कहा, “ हमारी संवेदनाएं प्रभावित बच्चों और परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और उनके समुदायों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”
ADVERTISEMENT
